डीपीएस देवघर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित, कक्षाएं 21 अप्रैल से प्रारंभ।

    डीपीएस

    देवघर | दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) देवघर में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, अकादमिक संरचना तथा समग्र विकास की दृष्टि से अभिभावकों को अवगत कराना था। विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि नए सत्र की नियमित कक्षाएं 21 अप्रैल से प्रारंभ होंगी।

    समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सर्वप्रथम अभिभावकों का औपचारिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रुचि विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में डीपीएस देवघर के विजन एवं मिशन को अभिभावकों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखा। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं मूल्यों के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

    विद्यालय के प्री-वाइस चेयरमैन श्री जीतेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि डीपीएस देवघर विद्यार्थियों को योग्य एवं कुशल नागरिक बनाने हेतु संकल्पित है और सभी अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है।

    डीपीएस

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल श्री विकास कुमार ने डीपीएस प्रणाली की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डीपीएस एक ऐसा विद्यालय है, जो न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि मूल्य-आधारित शिक्षा प्रणाली के लिए देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने डीपीएस सिस्टम की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि:

    Psychographic Society - डीपीएस देवघर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित, कक्षाएं 21 अप्रैल से प्रारंभ।

    1. डीपीएस की एक मजबूत केंद्रीकृत प्रणाली है, जो सभी विद्यालयों को एक मजबूत शैक्षणिक ढांचा प्रदान करती है।
    2. डीपीएस में एक समान और उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक संस्कृति विकसित की जाती है, जिससे हर छात्र को उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासनात्मक वातावरण मिलता है।
    3. विद्यालय का मूल मंत्र “सेवा परम धर्म (Service Before Self)” है, जो विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक मूल्य और सेवा भाव को विकसित करता है।
    4. डीपीएस का विशाल नेटवर्क और मजबूत पूर्व छात्र (Alumni) आधार विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर पहचान और अवसर प्रदान करता है।
    5. विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का संतुलित समावेश किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।
    6. डीपीएस ब्रांड अभिभावकों का गहरा विश्वास है, साथ ही यह विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करता है।

    ओरिएंटेशन सत्र में अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों, परिवहन सुविधा एवं शिक्षण पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि डीपीएस देवघर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

    Psychographic Society - डीपीएस देवघर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित, कक्षाएं 21 अप्रैल से प्रारंभ।

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube