जेईई मेन–1 में डीपीएस बोकारो के होनहार छात्रों ने फिर बिखेरी चमक, कुमार अनमोल 99.72 परसेंटाइल के साथ टॉपर बने

    जेईई

    इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए National Testing Agency (एनटीए) द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन–2026 (सत्र–1) में Delhi Public School Bokaro के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस सत्र में विद्यालय के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

    विद्यालय के मेधावी छात्र कुमार अनमोल ने 99.72 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रितन्मय मिश्रा ने 99.34 परसेंटाइल के साथ दूसरा तथा आदित्य मिश्रा ने 99.27 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कुमार अनमोल (99.72), रितन्मय मिश्रा (99.34), आदित्य मिश्रा (99.27) के अतिरिक्त सुदीप लायक (99.21), रिद्धिम गुप्ता (98.79), आदित्य राज (98.27), सैयद अरहम अशरफ (97.93), आयुष सुमन (97.78), अनुज (97.74), निलेश आनंद (97.71), साईं शुभम साहू (97.34), अमन राज अमन (97.14), ध्रुव सत्यम (96.62), आदित्य प्रताप सिंह (95.92), आयुष केशरी (95.73), तनिष्क यश (95.28), आयुष कुमार (94.70), अमनजीत राज (94.58), नवदीप अग्रवाल (94.58), अक्षित आनंद राठौर (94.48), मयंक (93.78), सुप्रिया सिंह (93.33), पलक्ष सिंह (93.32), हिमांशु कुमार (93.27), लोकेश नंदन (93.03), काव्या सिंह (92.62), सत्यम सिंह (92.31), साहिल राज (92.28), सात्विक अवि (91.76), मानसी पांडे (91.23), अंशुल उत्कर्ष (90.02), पीयूष कुमार (90.01) सहित ऋत्विक आनंद, आदित्य अनुकूल, सूर्याश, आयुष राज, सूर्यांश केशव, नमन राज, शुभम कुमार, शौर्य आनंद, प्रेम कुमार, निशांत राज, ऋचा सिंह आदि शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि एनटीए द्वारा जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जा रहा है। पहला सत्र 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच संपन्न हुआ, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षाएं 02 से 08 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोकारो में जेईई मेन–1 के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें चिकसिया (चास) स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड स्थित क्रिसेंट लैब्स शामिल हैं। इस परीक्षा में कुल 3479 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

    विद्यालय के प्राचार्य एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. ए.एस. गंगवार ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

     

     

     

     

     

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube