बिहार नवोदयन संक्रांति मिलन 2026: पटना में जुटेंगे राज्यभर के नवोदय परिवार, सालभर की योजनाओं पर होगा मंथन

पटना। बिहार नवोदय परिवार के तत्वावधान में बिहार नवोदयन संक्रांति मिलन का भव्य आयोजन आगामी 11 जनवरी (रविवार) को पटना के सगुना मोड़ स्थित बिहार नवोदय परिवार गेस्ट हाउस में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बिहार के नवोदय परिवार के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसमें राज्य के सभी जिलों से सक्रिय नवोदयन भाग लेकर आपसी संवाद, सहयोग और भविष्य की रणनीतियों पर विचार करेंगे।
इस अवसर पर संक्रांति मिलन के पारंपरिक उत्साह के साथ-साथ वर्ष 2026 में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियों, रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदय परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाकर संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सहभागिता और शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ करना है।
बिहार नवोदय परिवार के अध्यक्ष अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रांति मिलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इसलिए भी विशिष्ट है क्योंकि इसमें पूरे वर्ष की योजनाओं के खाके को अंतिम रूप दिया जाएगा और आगामी गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मिलन से नवोदयन आपसी जुड़ाव को और मजबूत करेंगे तथा समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की नई पहल पर सहमति बनेगी। आयोजन को लेकर नवोदय परिवार के सदस्यों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।
यह संक्रांति मिलन न केवल एक उत्सव होगा, बल्कि विचार, संवाद और संकल्प का ऐसा मंच बनेगा, जो बिहार नवोदय परिवार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi
For more information call – 9570795071/9709534303
For Counselling Program Details – Click
Also Read-
