MP DTE Counselling 2026 शुरू, इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

MP DTE Counselling 2026: मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए MP DTE (Directorate of Technical Education) Counselling 2026 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य एवं अन्य राज्यों के JEE Main 2026 अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
MP DTE द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 2 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 24 जून 2026 तक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे LNCT , Bhopal SGSITS Indore, IET DAVV Indore, UIT RGPV Bhopal तथा अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि MP DTE काउंसलिंग उन छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो JoSAA या अन्य राष्ट्रीय काउंसलिंग प्रक्रियाओं के साथ-साथ राज्य स्तरीय अवसरों का लाभ उठाना चाहते हैं। पिछले वर्षों में कई छात्रों ने MP DTE के माध्यम से उत्कृष्ट कॉलेज एवं शाखाएँ प्राप्त की हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
✅ पंजीकरण प्रारंभ: 2 जून 2026
✅ पंजीकरण की अंतिम तिथि: 24 जून 2026
✅ कॉमन मेरिट लिस्ट: 29 जून 2026
✅ प्रथम सीट आवंटन: 3 जुलाई 2026
करियर विशेषज्ञों के अनुसार छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए और समय रहते पंजीकरण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
Psychographic Society की सलाह
“यदि आपका लक्ष्य एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करना है, तो MP DTE Counselling को बिल्कुल न छोड़ें। सही Choice Filling और Counselling Strategy आपके भविष्य को नई दिशा दे सकती है।”
State Counselling Guidance | Choice Filling Assistance | College Prediction
Psychographic Society
📞 9570795071
🌐 www.psychographicsociety.com
