डीपीएस रांची के 3 छात्रों ने NSE ओलंपियाड में किया क्वालिफाई

रांची।
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रांची के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ (IAPT) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मानक परीक्षा (National Standard Examinations – NSE) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विभिन्न विज्ञान विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इन विद्यार्थियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
जीव-विज्ञान में तेजस शांडिल्य की उपलब्धि
कक्षा 10 के छात्र तेजस शांडिल्य ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन बायोलॉजी (NSEB) में मेरिट कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जीव-विज्ञान विषय में उनका यह प्रदर्शन उनकी गहरी विषयगत समझ और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।
खगोलिकी में अक्षत ओम और रुद्रांश रंजन का उत्कृष्ट प्रदर्शन
खगोल विज्ञान विषय में कक्षा 12 के छात्र अक्षत ओम एवं रुद्रांश रंजन ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन एस्ट्रोनॉमी (NSEA) में न्यूनतम स्वीकार्य अंक (MAS) प्राप्त कर सफलता हासिल की। यह उपलब्धि खगोलिकी जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में उनकी मजबूत अवधारणात्मक समझ को दर्शाती है।
भौतिकी में शिवम कुमार सिंह और अक्षत ओम की सफलता
भौतिकी विषय में कक्षा 12 के छात्र शिवम कुमार सिंह एवं अक्षत ओम ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन फिजिक्स (NSEP) में MAS से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि डीपीएस रांची में दी जा रही मजबूत विज्ञान शिक्षा और प्रभावी मार्गदर्शन का प्रमाण है।
रसायन विज्ञान में भी छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
रसायन विज्ञान विषय में भी डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवम कुमार सिंह, धैर्य सिंह, अक्षत ओम, आमिर एवं संस्कार रॉय ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन केमिस्ट्री (NSEC) में MAS से अधिक अंक अर्जित किए। यह सफलता विद्यालय की सुदृढ़ अकादमिक नींव और सुनियोजित परीक्षा तैयारी को दर्शाती है।
प्राचार्या ने दी बधाई
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा,
“आईएपीटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मानक परीक्षाओं में हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, परिश्रम और डीपीएस रांची में उपलब्ध सतत शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सफलता की कामना करते हैं।”

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी ओलंपियाड एवं उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता की कामना की है।
Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi
For more information call – 9570795071/9709534303
For Counselling Program Details – Click
Also Read-
