|

    Bridgeford School, Ranchi में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन, मेधावी छात्र सम्मानित

    bridgeford 3

    Bridgeford School, Ranchi Tupudana  में आज एक भव्य समारोह के दौरान अत्याधुनिक AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया। साथ ही विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन तकनीकी शिक्षा की दिशा में विद्यालय का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिल्पी नेहा तिर्की रहीं, जिन्होंने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स से जुड़े विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसे अतिथियों ने खूब सराहा।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान ‘नागपुरी नृत्य’ की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

    विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने कहा कि विद्यालय अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व करता है और AI एवं रोबोटिक्स लैब के माध्यम से उन्हें भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्य अतिथि शिल्पी नेहा तिर्की ने कक्षा 10 के AISSE टॉपर्स, विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों तथा सत्र 2025-26 के प्री-नर्सरी से कक्षा 10 तक के टॉपर्स को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि तकनीकी दक्षता भी उतनी ही आवश्यक है।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12 के छात्र आयुष कुमार सिंह और छात्रा नव्या रामटेक ने कार्यक्रम का संचालन किया।

    Image 2026 05 05 at 1.03.15 PM (2)

    Image 2026 05 05 at 1.03.14 PM (1)

    अंत में प्राचार्य मुनीष दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय ऐसा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रत्येक छात्र अपनी क्षमता को पहचानकर उसे विकसित कर सके।

    सामूहिक फोटोग्राफी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Similar Posts