|

    दिवसीय झारखंड MUN 2025 का एसबीपीएस, रांची में भव्य शुभारंभ 55 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने कूटनीति, नेतृत्व और वैश्विक जागरूकता का किया प्रदर्शन

    sbps 25

    सरला बिरला पब्लिक स्कूल (SBPS), रांची में झारखंड मॉडल यूनाइटेड नेशंस (JMUN) 2025 का दो दिवसीय आयोजन भव्यता के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें राज्यभर के 55 से अधिक प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    sbps 21

    कार्यक्रम की शुरुआत एक ओरिएंटेशन से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को संसदीय प्रक्रिया, विभिन्न समितियों की संरचना और बहस के नियमों से अवगत कराया गया। इसके बाद आयोजित आइस-ब्रेकिंग गतिविधियों, समूह चर्चाओं और इंटरैक्टिव वर्कशॉप्स के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया गया।

    sbps 26

    समिति परिचर्चाएं: वैश्विक से स्थानीय मुद्दों तक

    प्रतिनिधियों ने अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की।

    • विश्व व्यापार संगठन (WTO) में वैश्विक टैरिफ युद्ध और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली पर असर पर चर्चा हुई।

    • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मानवीय सहायता के नाम पर एकतरफा सैन्य हस्तक्षेप की वैधता पर बहस हुई।

    • लोकसभा में अफस्पा अधिनियम, 1958 के प्रभावों पर चर्चा की गई, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिक स्वतंत्रता व कानून व्यवस्था के संदर्भ में।

    • झारखंड विधानसभा ने अवैध खनन को रोकने के उपायों पर मंथन किया, जिसमें एमएमडीआर अधिनियम, 1957 व राज्यीय नियमों का उल्लेख किया गया।

    वहीं,

    sbps 27

    • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने अंतरराष्ट्रीय न्याय प्रणाली को मजबूत करने और ICC व ICJ की प्रवर्तन प्रणालियों में सुधार पर विचार किया, जिसमें फिलीस्तीन, सूडान और अमेरिका की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया गया।

    • ऑल इंडिया प्रेस एंड पब्लिक मीडिया (AIPPM) में 2023 के ब्रॉडकास्टिंग सेवा नियमन विधेयक पर संवाद हुआ, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर इसके प्रभाव पर चर्चा हुई।

    • इंटरनेशनल प्रेस कॉर्प्स (IPC) ने फोटोग्राफी, पत्रकारिता और कैरिकेचर नियमों पर मंथन किया।

    • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) समिति ने IPC मेगा नीलामी 2026 को लेकर विचार-विमर्श किया।

    छात्रों की भूमिका और प्राचार्या का संबोधन

    SBPS के छात्रों ने आयोजन में नेतृत्व, टीमवर्क और समस्या समाधान कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर ऊर्जा और विचारों से सराबोर रहा।

    स्कूल की प्राचार्या सुश्री मनीषा शर्मा ने छात्र आयोजकों, प्रतिनिधियों और मार्गदर्शकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “MUN जैसे मंच छात्रों में वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद कौशल, नेतृत्व और कूटनीति की समझ को विकसित करते हैं। यह आयोजन छात्रों को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सक्रिय रूप से भाग लेने, संवाद स्थापित करने और रचनात्मक समाधान प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

    sbps 31

    JMUN 2025 न केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह झारखंड के युवाओं के विचारों, चिंतन और कूटनीतिक कौशल का उत्सव भी बन गया। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी को जागरूक, सक्षम और संवेदनशील नागरिक के रूप में गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube

    Similar Posts