डीपीएस बोकारो के प्राइमरी विंग में पैरेंट–चाइल्ड बॉन्डिंग सेशन का आयोजन
बोकारो स्टील सिटी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में मंगलवार को एक विशेष पैरेंट–चाइल्ड बॉन्डिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीबीएसई की ‘पैरेंटिंग कैलेंडर’ पहल और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अभिभावकों की भागीदारी के माध्यम से छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना…










