|

    डीपीएस बोकारो के प्राइमरी विंग में पैरेंट–चाइल्ड बॉन्डिंग सेशन का आयोजन

    DPS Bokaro

    बोकारो स्टील सिटी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में मंगलवार को एक विशेष पैरेंट–चाइल्ड बॉन्डिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीबीएसई की ‘पैरेंटिंग कैलेंडर’ पहल और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अभिभावकों की भागीदारी के माध्यम से छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था।

    DPS Bokaro 1
    DPS Bokaro

    इस आयोजन में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिलकर सैंडविच बनाना, फूलों की सजावट, रंगोली निर्माण और सलाद डेकोरेशन जैसी मजेदार और रचनात्मक गतिविधियाँ कीं।

    कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साही और रंगीन रहा, जहाँ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने बच्चों के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक मजबूत किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों के बीच विश्वास और स्नेह का बंधन और भी गहरा हुआ।

    dps bokaro 4
    dps bokaro

    कार्यक्रम के अंत में छात्रों और अभिभावकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। यह अवसर न सिर्फ सीखने का रहा, बल्कि परिवारिक मूल्यों और रचनात्मकता को एक नई दिशा देने वाला भी सिद्ध हुआ।

    प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने इस अवसर पर कहा, “ऐसी गतिविधियाँ छात्रों के शैक्षणिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। आज की तेज़ रफ्तार दुनिया में स्कूल की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह बच्चों और अभिभावकों के बीच संबंधों को मजबूत करने का भी माध्यम बन गया है। हमें ऐसे नैतिक और मूल्य आधारित नागरिक तैयार करने की आवश्यकता है जो आने वाले कल का निर्माण कर सकें।”

    DPS Bokaro2
    DPS Bokaro

     

    Dear Students & Parents of Std 8 to 12- One Stop solution for career counseling – Vikas Kumar @ Psychographic Society -city center -club Road Ranchi

    For more information call – 9570795071/9709534303

    For Counselling Program Details – Click

    1. IIT Rank Counselling

    2. JOSAA -IIT -NIT RANK COUNSELLING

    3. JEE Main Multi State Rank Counselling

     

     

    Also Read- 

        1. Vikas Kumar 
        2. Best Career Counselling Centre @ Ranchi
        3. Best career counsellor of Bihar – Jharkhand – Youtube

    Similar Posts